Wednesday, 14 March 2018

बिना बटन दबाए या टच किए रिसीव हो जाएगा फोन, इन दो स्मार्टफोन में आया नया फीचर

Advertisement

Oneplus: नए अपडेट मे कई फीचर्स के साथ कुछ सिक्योरिटी अपडेट्स भी हैं। नए बीटा अपडेट में कलेक्शन टैब के डिजाइन को बदला गया है। वहीं इसमें रीऑर्डर और रीसेंटली डिलीट फीचर को भी जोड़ा गया है
स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी OnePlus ने अपने फ्लैगसिप स्मार्टफोन OnePlus 5T के बाद अब OnePlus 3T के लिए भी ऑक्सीजन OS का ओपन बीटा अपडेट जारी कर दिया है। इसका सबसे खास फीचर ये है कि इसमें कॉल आने पर बिना बटन दबाए या टच किए कॉल रिसीव हो जाएगा। यह फीचर एक दिन पहले कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन 5T के जारी किए गए ऑक्सीजन ओएस के बीटा 4 अपडेट में दिया था। नया ऑक्सीजन अपडेट वन प्लस 3 के 32 वर्जन में और वन प्लस 3T के 23 वर्जन में आएगा। नए अपडेट मे कई फीचर्स के साथ कुछ सिक्योरिटी अपडेट्स भी हैं। इसके अलावा एक और फीचर है वो है कि फोन को हाथ में लेते ही कॉल रिसीव हो जाएगी। नए बीटा अपडेट में कलेक्शन टैब के डिजाइन को बदला गया है। वहीं इसमें रीऑर्डर और रीसेंटली डिलीट फीचर को भी जोड़ा गया है। बस इसमें निराश करने वाली बात यही है कि इस अपडेट में OnePlus 5T की तरह ओरिओ अपडेट जारी नहीं किया गया है।


Share This

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

Related Posts

0 टिप्पणियाँ: